Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, तेरह लोगों की मौत

जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया है कि हादसे में अभी तक तेरह लोगों की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव पचार के अनुसार हादसे के समय साेमवार दोपहर करीब एक बजे लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर सामान्य ट्रैफिक था।

03 Nov 2025

जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, तेरह लोगों की मौत

जयपुर। राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर एक कार को टक्कर मारने के बाद एक साथ कई लोगों को रौंद कर निकल गया, जिससे तेरह लोगों की मौत हो गई। डंपर के तीन अन्य गाड़ियों पर पलटने से कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया है कि हादसे में अभी तक तेरह लोगों की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव पचार के अनुसार हादसे के समय साेमवार दोपहर करीब एक बजे लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर सामान्य ट्रैफिक था। अचानक एक डंपर तेज गति से आया और कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ने दो अन्य कारों और एक पिकअप वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के पलटने से आसपास खड़ी कई बाइकें भी दब गईं और राह चलते कई लाेग कुचल गए।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और जिला कलेक्टर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के लिए कहा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह आशंका जता रही है कि डंपर चालक शराब के नशे में था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे डंपर को हटाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया कि जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, तेरह ल
जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया है कि हादसे में अभी तक तेरह लोगों की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव पचार के अनुसार हादसे के समय साेमवार दोपहर क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News